logo

पीएम मोदी ने रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, अब 7 घंटे में तय होगा सफर

पोीग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पीएम मोदी ने रांची से हावड़ा तक चलनी वाली पहली वंदे भारत ट्रेन का आज हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 02098 दोपहर 12:30 बजे खुली। वंदे भारत ट्रेन सात घंटे में रांची से हावड़ा तक के सफर को तय करेगी। यह ट्रेन 27 सिंतबर से नियमित रूप से चलेगी। इस ट्रेन में कुल आठ बोगियां होंगी। 27 सितंबर से यह ट्रेन रांची से सुबह 5.15 बजे खुलेगी और हावड़ा दोपहर 12:20 बजे पहुंच जाएगी। वहीं, रांची से हावड़ा के लिए ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी। बता दें कि पीएम ने आज 9 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। उसके बाद उन्होंने देश की जनता को संबोधित किया और इसे उत्साह का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा बुनियादी ढांचे के विकास की गति पैमाना 140 करोड़ लोगों की आकांक्षओं से मेल खा रहा है। वंदे भारत ट्रेन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसमें अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोग सफर कर चुके हैं। 


आज का टाइम–टेबल यह है
यह ट्रेन आज रांची से स्पेशल ट्रेन बन कर दिन के 12:30 बजे रवाना हुई है। 13:39 बजे मुरी पहुंचेगी और यहां से 13:40 बजे प्रस्थान करेगी. 14:10 बजे कोटशिला पहुंचने के एक मिनट बाद 14:11 बजे यहां से खुलेगी. पुरुलिया में इस ट्रेन का आगमन 15:23 बजे होगा. फिर 15:24 बजे पुरुलिया से चलकर 16:00 बजे बराभूम पहुंचेगी. 16:01 बजे बराभूम से चलेगी और 16:30 बजे चांडिल पहुंचेगी. 16:31 बजे चांडिल से प्रस्थान करने के बाद 17:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी. यहां से 17:35 बजे प्रस्थान करेगी और 18:19 बजे घाटशिला पहुंचेगी. 18:20 बजे घाटशिला से चलकर 19:04 बजे झारग्राम पहुंचेगी. झारग्राम से 19:05 बजे खुलेगी और 20:00 बजे खड़गपुर पहुंचेगी. 20:01 बजे खड़गपुर से चलकर 22:00 बजे हावड़ा जंक्शन पहुंच जाएगी। 


क्या होगा किराया 
रांची से हावड़ा के एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया- 2200 रुपए होगा. इसमें कैटरिंग चार्ज शामिल है. वहीं, यात्री अगर बिना कैटरिंग के सफर करना चाहते हैं तो यात्री को 2045 रुपए देने होंगे. वहीं, कैटरिंग चार्ज के साथ अगर यात्री चेयर कार में सफर करते हैं तो किराया 1155 रुपए और बिना कैटरिंग के 1030 रुपए है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N