logo

महिला आरक्षण बिल पर 5 मिनट बोले पीएम मोदी,  कहा- भारत की संसदीय यात्रा का यह स्वर्णिम पल

modi41.jpg

द फॉलोअप डेस्कः  
विशेष सत्र के चौथे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी ने 5 मिनट भाषण दिया। उन्होंने कहा कि  'भारत की संसदीय यात्रा का यह स्वर्णिम पल है। इस पल के हकदार सदन के सभी सदस्य है। सभी दलों के नेता इसके हकदार हैं। आज राज्यसभा में यह बिल आखिरी पड़ाव पूरा कर लेगा। इस पवित्र कार्य में आप सभी के योगदान और सार्थक चर्चा का मैं आज सच्चे दिल से अभिनंदन करता हूं।' स्पीकर ओम बिड़ला ने चंद्रयान-3 की कामयाबी का जिक्र किया। चंद्रयान-3 पर सभी सांसद अपने विचार रखेंगे। उधर राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल पेश किया। उन्होंने कहा, भारत को विकसित बनाने में यह महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा की ओर से जेपी नड्डा ने इस बिल का स्वागत किया है और कहा कि यह महिलाओं का अधिकार है सम्मान है। इस बिल को लाकर हम उनपर एहसान नहीं कर रहे हैं। महिलाओं को बजट का ज्ञान होता है। वो संवेदनशील होती है। उनकी क्षमता हम सबको मालूम है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N