logo

गुमला : पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 2 युवक को किया गिरफ्तार

brown_gumla.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटो बीट के हरिजन मोहल्ले से पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। सीडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि टोटो बीट क्षेत्र में अवैध रूप से नशे का कारोबार संचालित हो रहा है। इसके बाद सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली और टोटो बीट के पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने छापामारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान दो व्यक्तियों को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। प्राथमिक पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


 

Tags - Latest Gumla News Brown Sugar in jamshedpur latest jamshedpur News jamshedpur News updates latest jamshedpur news latest jharkhand News jharkhand News updates