logo

CM के पोस्टर-बैनर फाड़ने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

poster_aknd.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी में बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने डुमरी-बेरमो पथ के किनारे लगे मुख्यमंत्री के पोस्टर और बैनर को फाड़ दिया था। एक दो नहीं बल्कि कई पोस्टरों-बैनरों को फाड़ा गया था। इस मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया है। इस बात की पुष्टि डीएसपी संजय राणा और डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार ने की है। 


आरोपियों के राजनीतिक दल से हैं संबंध 
मामले में पुलिस ने डुमरी थाना इलाके के करिहारी निवासी गजेंद्र कुमार महतो, पंकज भाई पटेल, दिलीप कुमार महतो और बोकारो जिला अंतर्गत भतुआ बस्ती,थाना सेक्टर नाइट निवासी  राजेश कुमार व विजय कुमार महतो शामिल हैं। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार पांचों युवकों ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। इन सभी के ऊपर सरकारी संपत्ति को नुकसान, सरकारी काम में बाधा जैसे धारा को लगाकर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस पांचों के राजनीतिक दल से संबंध होने की बात कही है। फिलहाल उस मामले पर छानबीन जारी है।


जन-कल्याणकरी योजनाओं की सौगात दी
बता दें कि बुधवार को डुमरी में सीएम हेमंत सोरेन का कार्यक्रम था। जहां सीएम ने डुमरी में जन-कल्याणकरी योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया। सीएम ने डुमरी में 188 योजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये योजनाएं 800 करोड़ की लागत की है।साथ ही 15 हजार लोगों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण किया। इस दौरान युवाओं के बीच चार पहिया गाड़ी का वितरण किया गया।  किसानों के बीच ट्रैक्टर-कृषि उपकरण का वितरण किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस की सौगात दी गई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N