द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने शनिवार देर रात कुंआ मैदान में छापेमारी कर 98 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पास से 2200 रुपये नकद भी जब्त किये हैं। रविवार को मुख्यालय वन डीएसपी भोला प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।
गिरफ्तार युवक की पहचान सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती, गणेश मंदिर के पास रहने वाले राजू लोहार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि राजू लोहार करीब ढाई साल पहले भी ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से इसी धंधे की राह पकड़ ली थी।
.jpeg)
डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि यह कार्रवाई सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी टीम में एसआई सूरज प्रसाद, राजेश कुमार, अक्षय कुमार, युवराज कुमार और एएसआई महैं सिंह, सरयू राम शामिल थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि राजू लोहार किन लोगों के संपर्क में था और ब्राउन शुगर की सप्लाई कहां से होती थी।
