logo

डबल मर्डर केस में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दूसरे की तलाश जारी 

crime25.jpg

 

द फॉलोअप डेस्क:


रांची पुलिस ने डबल मर्डर केस में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य की गिरफ्तार के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें कि पिछले महीने अपराधियों ने पंडरा ओपी इलाके में डबल मर्डर किया था। अपराधियों ने पती-पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 


दरअसल, बिरसा मुंडा और उसकी पत्नी सोनी मुंडा घर में ही कुर्सी पर बैठे हुए थे। उसी दौरान बाइक पर सवार 3 बदमाश उनके घर पहुंचे। वे लोग दरवाजा खटखटाने लगे और दरवाजा खुलते ही अपराधियों ने गोलियों चला दीं। 5 गोलियां बिरसा को और कुछ गोलियां उसकी पत्नी को लगीं। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लीए छापेमारी की जा रही है।