नंदलाल तुरी
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में स्थित जटाधारी मंदिर से 25 सितंबर को एक व्यक्ति त्रिशूल चोरी कर भाग रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही उसे सत्यापित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए और ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने चोरी कर भाग रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके साथ ही जटाधारी मंदिर से चोरी हुआ त्रिशूल भी आरोपी के पास से बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजू बेहरा है, जो पाकुड़ नगर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)