logo

गुमला : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे 2 युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

gumla_brown_munde.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के टोटो अनजान रोड से पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गुमला एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास ब्राउन शुगर के साथ अन्य नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा गठित टीम का नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली ने किया। टीम ने उक्त स्थान पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
गुमला एसपी ने बताया कि पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी नशा कारोबार की जानकारी मिले, तो वे पुलिस को गोपनीय तरीके से सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। एसपी ने कहा कि इस तरह की सूचनाओं के आधार पर पुलिस न केवल तस्करों के खिलाफ बल्कि नशे के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेगी। गुमला पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा और इस दिशा में कार्रवाई को और तेज किया जाएगा।



 

Tags - latest Gumla news Gumla News updates latest Gumla news Gumla news updates Gumla Updates latest Gumla News Gumla updates latest jharkhand News jharkhand News updates Jharkhand News in Hindi