logo

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक केस : पुलिस को मिली सफलता, सहरसा में पकड़ा एक आरोपी; बंगाल में था पोस्टेड

arresting002.jpg

रांची 

रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चर्चित उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक के मामले में पुलिस ने बिहार के सहरसा से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अमृत राज बताया गया है। पुलिस के अनुसार, वह बंगाल में भविष्य निधि कार्यालय में नियुक्त है। पुलिस ने उसे छापेमारी कर सहरसा से गिरफ्त में लिया है। गिरफ्तार करने के बाद रांची पुलिस ने उसे अदालत के समक्ष पेश किया है। 

सिल्लीगुड़ी में काम करता था आरोपी 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अमृत राज मूल रुप से सहरसा का निवासी है और सिल्लीगुड़ी में काम करता था। रांची पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी अपने घर सहरसा पहुंचा हुआ है। इस सूचना के मिलने के बाद रांची पुलिस की टीम ने बिहार पुलिस की मदद से उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि इस मामले में झारखंड पुलिस ने पहले ही 166 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से अधिकतर परीक्षार्थी हैं, जिन्हें बुंडू के एक स्कूल में रख कर सवालों के जवाब याद कराये जा रहे थे। 

Tags - Ranchi Arrested Excise Constable Exam Paper Leak Case Saharsa