logo

ट्रिपल मर्डर : 4 KM तक 3 शवों को कंधे पर ढोती रही पुलिस, डर से सभी पुरुष गांव छोड़ भागे

khunti3.jpg

खूंटीः 
खूंटी जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोदेलेबे गांव में एक ही परिवार 3 लोगों की हत्या की बुधवार देर रात कर दी गई थी। इस हत्या के बाद कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। गांव के लोगों में दहशत है। गांव के लोग किसे बचाना चाह रहे हैं या क्या छिपाना चाह रहे हैं, पुलिस भी इसे समझने में जुटी हुई है। फिलहाल दहशत की वजह से गांव के सभी पुरुष गांव छोड़ कर चले गए हैं। महिलाएं भी पुलिस से बच रही हैं। इस हत्या पर कोई कुछ नहीं कह रहा है। इसलिए पहले तो पुलिस को इस हत्या के बारे में बताया भी नहीं गया था।


4 किलोमीटर पैदल चले शव लेकर 
यह गांव विकास से कोसों दूर है। पुलिस को शव को कंधे पर लादकर पहाड़ों के रास्ते से 4 किलोमीटर पैदल ही चलना पड़ा। ट्रिपल मर्डर को सुलझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हत्या की वजहों को तलाशा जा रहा है लेकिन कोई कुछ नहीं कह रहा है। लोग तो पहले इस घटना को छिपाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन मृतकों की ही एक रिश्तेदार ने समाजसेवी को फोन कर इस बारे में बताया तब जाकर पुलिस को इस हत्या की सूचना मिली। 

 

क्या है मामला 

बता दें कि अड़की थाना क्षेत्र के मदहातु पंचायत के कोदेलेबे गांव से शुक्रवार को ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आयी है। तीन लोगों की हत्या हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में ग्राम प्रधान मुड़ा मुंडा, उनकी बेटी सिंगा मुंडा और बहू सिदिमा देवी शामिल हैं। तीनों की तेज धार हथियार से काटकर हत्या हुई है। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार रात लगभग 12 से 1 बजे की है। लेकिव गुरुवार शाम तक भी पुलिस को इस बारे में नहीं बताया गया था। 

 

परिवार को डराया गया 
बुधवार को पूरे दिन शव घर में ही पड़ा रहा। हत्या को छिपाने के लिए गांव में दिन भर ग्राम सभा हुई। ग्राम सभा के लोगों ने मृतक के रिश्तेदारों धमकाया जिसके कारण हत्या की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। लेकिन मृतक की रिश्तेदार बनापीढ़ी देवी ने एक समाजसेवी मंगल मुंडा को फोन किया। मंगल ने पुलिस को जानकरी दी