logo

जामताड़ा : पुलिस करते रह  गयी गश्ती, चोर ले उड़े दो बाइक और नगद

chor.jpg

जामताड़ाः
जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के गायछांद मोहल्ले में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। 6 डकैतों ने गन पॉइंट के बल पर शनिवार की देर रात वैद्यनाथ मंडल नामक व्यक्ति के घर और दुकान में डकैती की है। डकैतों ने मकान की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद एलसीडी, साढ़े 12 हजार रुपये कैश और दो ग्लैमर बाइक ले गए। पुलिस को अबतक कोई  सुराग नहीं मिला है। 

 

पीड़ित को पलंग में बांधा

वैद्यनाथ मंडल ने बताया कि उनके घर में सभी खाना खाकर सोने चले गए थे। रात में जब 1 बजे नींद खुली तो 6 डकैतों को घर में देखा। डकैतों ने पलंग से उन्हें बांध दिया और पिस्तौल दिखाने लगे। पीड़ित का बेटा चेन्नई में इलाज कराने गया है। सूचना पाकर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी ली। 

 

पुलिस कर रही थी गश्ती 
सबसे मजे की बात तो यह है कि पुलिस इस एरिया में रात में गश्ती भी कर रही थी, यहां तक की 1 बजे घर के बाहर सड़क पर एक बाइक खड़ी थी। जिसकी फोटो भी पुलिस ने ली है। बाइक खड़ी रहने को लेकर पुलिस ने आवाज भी लगाई, लेकिन किसी का जवाब नहीं दिया। उसके बाद पुलिस वहां से लौट गई।