logo

पलामू : छत्तरपुर में पुलिस ने स्कॉर्पियो से पकड़ी 35 पेटी अवैध बियर, 1 तस्कर गिरफ्तार

palamu_daru.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सोमवार 16 जून की रात लगभग 10:00 बजे वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (वाहन संख्या JH03T-6904) में अवैध शराब भरकर छत्तरपुर होते हुए हुसैनाबाद की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर छत्तरपुर थाना अंतर्गत लठिया पिकेट प्रभारी धर्मवीर कुमार यादव एवं स.अ.नि. राजेश मांडी को चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
स.अ.नि. राजेश मांडी द्वारा लठिया पिकेट के पास सशस्त्र बल के साथ चेकिंग की जा रही थी, तभी एक सफेद स्कॉर्पियो पुलिस को देखकर तेजी से सुशीगंज की ओर भागने लगी। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया गया, जिस दौरान वाहन में सवार दो व्यक्ति गाड़ी को बीच रास्ते में छोड़कर भागने लगे। सशस्त्र बल द्वारा पीछा कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें Bad Monkey कंपनी का 35 पेटी केन बियर बरामद हुआ, जिसमें कुल 840 केन (प्रत्येक 500 ml) पाए गए।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संकेत कुमार सिंह (उम्र 21 वर्ष), पिता दिलीप कुमार सिंह, ग्राम पतरिया, थाना हैदरनगर, जिला पलामू के रूप में हुई है। बरामद सामानों में 500 ml के 840 पीस केन बियर, एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (JH03T-6904) और एक मोबाइल फोन शामिल हैं। छापामारी दल में स.अ.नि. राजेश मांडी एवं लठिया पिकेट के सशस्त्र बल शामिल थे।


 

Tags - Latest jharkhand Updates jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand Updates palamu Police News palamu News Palamu News palamu updates latest palamu News