logo

गिरिडीह : विशाल ज्वेलर्स लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार

giridih_crime.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पोबी मोड़ के पास 22 मई को हुए विशाल ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस लूट की जांच जमुआ थाना में दर्ज कांड संख्या 102/2025 के तहत की जा रही थी।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार
जमुआ पुलिस ने इस मामले में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में छोटू सिंह, राज कुमार दास, भोला सिंह, भुनेश्वर बेलदार, मो. समीर अंसारी और अजय दास शामिल हैं। सभी आरोपी पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं।

हथियार और लूट का सामान बरामद
पुलिस ने इन अपराधियों के पास से दो देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, 10 चांदी की पायल और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जो लूट में उपयोग किए गए थे।

एसपी ने दी प्रेस वार्ता में जानकारी
इस लूटकांड का खुलासा गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने परवाटांड़ पुलिस लाइन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के माध्यम से किया। उन्होंने बताया कि गिरिडीह पुलिस अपराध पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी तरह की त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विशेष टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार महतो (जमुआ), थाना प्रभारी मणिकांत कुमार (जमुआ), धर्मेंद्र अग्रवाल (हीरोडीह), सत्येंद्र कुमार पाल (धनवार), सोनू कुमार (देवरी), राजीव कुमार (पचंबा) सहित पुलिस बल के सशस्त्र जवानों की अहम भूमिका रही।


 

Tags - Giridih Updates latest Giridih News Giridih Updates in Hindi Latest giridih news Giridih News in Hindi latest giridih updates latest News Jharkhand Crime latest Crime News crime Updates