logo

हजारीबाग में 80 लाख की डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, 9 अपराधी गिरफ्तार; लूटे गए गहने बरामद

POLICE22222222.jpg

हजारीबाग
झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनी गांव में 13 सितंबर को हुई 80 लाख की डकैती की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 9 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी लूटे गए गहनों के साथ-साथ हथियार और अन्य सामान भी बरामद कर लिए हैं।
क्या है मामला 
13 सितंबर की रात अज्ञात अपराधियों ने बभनी गांव निवासी अन्निदता मल्लिक के घर में धावा बोलकर हथियार के बल पर डकैती को अंजाम दिया था। लगभग 8 की संख्या में आए डकैतों ने करीब 80 लाख रुपये के गहने लूट लिए थे। इस घटना को लेकर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 155/25, धारा-310 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
कांड की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।

टीम ने तकनीकी शाखा और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की। 25 सितंबर की रात लगभग 2 बजे हत्यारी जंगल में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने चार मुख्य अभियुक्तों –
1.    रणवीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर
2.    सन्नी कुमार गुप्ता
3.    राहुल कुमार यादव
4.    विपुल कुमार सिंह उर्फ सुशील कुमार
को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर शेष पांच आरोपियों –
5. राजेश कुमार यादव
6. सुरेन्द्र उरांव
7. विपिन कुमार सिंह
8. रवि राय
9. दिनेश कुमार यादव उर्फ सन्नी – को भी गिरफ्तार किया गया।


बरामदगी:
पुलिस ने इस डकैती कांड से संबंधित निम्नलिखित सामग्रियाँ बरामद की हैं:
•    सोने के कुल 131 आभूषण (लगभग 1100 ग्राम वजन)
•    25 चांदी के सिक्के
•    दो मोटरसाइकिल (JHOZAY6087 और JH02BL4490)
•    एक देशी पिस्टल (Made in Japan)
•    दो जिंदा कारतूस (7.65 MM)
•    छह मोबाइल फोन
पुलिस की सराहना:
हजारीबाग पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से न केवल पीड़ित परिवार को न्याय मिला है, बल्कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम जनता में विश्वास भी मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने SIT टीम के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News