द फॉलोअप डेस्क
पंड़वा थाना क्षेत्र में 15-16 नवंबर की रात लगभग 01:10 बजे सूचना मिली कि ग्राम गाड़ीखास, टोला बड़का बिड्डठ्ठा स्थित योगेन्द्र कुमार सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही थाना में उपस्थित अधिकारियों की एक टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम गाड़ीखास से चार आरोपियों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सभी बिहार के रोहतास जिले के निवासी हैं और पिछले तीन-चार दिनों से पलामू के विभिन्न क्षेत्रों में दिन में रेकी और रात में चोरी की घटनाएं करते रहे हैं। उन्होंने टाउन थाना क्षेत्र में भी एक घर में चोरी की घटना करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में जितु कुमार, अभय खरवार. बिफन खरवार उर्फ कार्तिक और संदीप कुमार शामिल है सभी बिहार के रहें वाले है। सोने और चांदी जैसी विभिन्न आभूषणों के अलावा, पुलिस ने दो मोबाइल फोन, दो टॉर्च, टाइटन कंपनी की एक घड़ी और एक लोहे का सबल बरामद किया। बरामद सामान में सोने जैसा छोटा गले का लोकेट, बजरंगबली चित्रित दो छोटे लोकेट, सोना जैसा नाक का नथिया, चांदी जैसी दो पायल, एक सिकड़ी, दो पौंजी, दो जोड़ी पायल, दो बेरा, पांच पैर के बिछिया और एक पायल शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों को कानून के मुताबिक दंडित करने की कार्रवाई जारी है।
