logo

पंचायती राज सचिव और कोल्हान आयुक्त जैसे पद रिक्त

IAS12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्य सरकार का पंचायती राज विभाग बगैर सचिव के चल रहा है। कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त का पद भी रिक्त है। कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रहे हरि कुमार केसरी 30 अप्रैल को ही रिटायर कर गए। लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। ना ही किसी को इस प्रमंडल का प्रभार ही दिया गया है। प्रमंडलीय आयुक्त का पद रिक्त रहने के कारण खास कर जमीन संबंधी संचिकाएं काफी संख्या में लटक गयी है। दूसरे अन्य तरह के काम भी प्रभावित होने लगे हैं। जबकि पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा भारी पैमाने पर आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग की गयी। उपायुक्त पद से हटाए गए 17 आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग के अलावा उत्पाद आयुक्त समेत कई अन्य विभागीय सचिवों की भी पोस्टिंग की गयी।


इसी तरह पंचायती राज सचिव रहे विनय कुमार चौबे को एसीबी ने 21 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन डेढ़ महीने से पंचायती राज सचिव का पद रिक्त है। यह स्थिति तब है जब पंचायती राज विभाग को पेसा नियमावली को अंतिम रूप देना है। हाईकोर्ट पेसा लागू नहीं होने कारण लगातार सरकार को फटकार लगा रहा है। पिछली सुनवाई में भी हाईकोर्ट ने पेसा लागू नहीं होने को लेकर विभागीय सचिव को नोटिस जारी किया है।


 

Tags - Panchayati Raj Secretary Kolhan Commissioner post vacant Jharkhand Vinay Chaubey PESA Jharkhand High Court