logo

झारखंड में मैट्रिक-इंटर बोर्ड परीक्षा के बाद होगी प्री-बोर्ड परीक्षा, गजब फैसला!

jac_exam.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूरे देश में मौट्रिक-इंटर की बोर्ड परीक्षा से पहले प्री-बोर्ड की परीक्षा होती है। लेकिन झारखंड में बोर्ड की परीक्षा पहले होगी, उसके बाद प्री-बोर्ड ली जाएगी। मौट्रिक-इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए JCERT ने जिस तिथि की घोषणा की है, उससे से यही लग रहा है। जारी डेटशीट के अनुसार 19 से 23 फरवरी तक प्री-बोर्ड परीक्षा ली जाएगी। जबकि जैक द्वारा जारी मौट्रिक-इंटर की 2024 बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होने वाली है। जो कि 26 फरवरी तक जारी रहेगी। ऐसे में संशय बना हुआ है कि इस साल प्री-बोर्ड की परीक्षा राज्य में होगी भी यह नहीं। 

प्री-बोर्ड परीक्षा की तिथि भी निर्धारित
JCERT ने जिलों को इस वर्ष (2023) में 24 जुलाई को विद्यालय स्तर पर होनेवाली परीक्षा को लेकर दिशा- निर्देश भेजा गया था, जिसमें विद्यालयों में कक्षा 12वीं तक होनेवाली साप्ताहिक जांच परीक्षा के साथ-साथ प्री-बोर्ड परीक्षा की तिथि भी निर्धारित की गयी थी। जिसमें मैट्रिक व इंटर की प्री-बोर्ड की परीक्षा 19 से 23 फरवरी 2024 तक प्रस्तावित है। बता दें कि झारखंड में मौट्रिक-इंटर के बोर्ड परीक्षा के लिए तिथि का ऐलान JAC ने किया है। वहीं, प्री बोर्ड के तारीखों का ऐलान JCERT द्वारा किया गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि JCERT ने तिथि का ऐलान करने से पहले जैक से इस बारे में बात नहीं की थी। इसलिए तारीखों में यह गड़बड़ी हो रही है। 


मैट्रिक और इंटर की आवेदन प्रक्रिया जारी
JAC मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 5 दिसंबर तक बगैर लेट फाइन के फॉर्म भरा जाएगा। वहीं लेट फाइन के साथ 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक आप आवेदन कर सकते हैं। वहीं इंटर परीक्षा के लिए छात्र आवेदन 12 दिसंबर तक बगैर लेट फाइन के कर सकते हैं। वहीं 20 दिसंबर तक लेट फाइन के साथ फॉर्म भरा जा सकता है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N