logo

ED अधिकारियों को हनी ट्रैप में फंसाना चाहता था प्रेम प्रकाश, रांची जेल में आई थी लड़की

prem_prakesh1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड भूमि घोटाला केस की जांच से जुड़े अफसरों के खिलाफ रांची के होटवार जेल में साजिश रची गई। सूत्रों की मानें तो साजिश रचने में अवैध खनन मामले में धराए प्रेम प्रकाश की भूमिका थी। इसके लिए उसने जेल अधिकारियों के साथ जेल में बंद हाई प्रोफाइल लोगों की मदद ले रहा था। ईडी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में जो शपथ पत्र जारी की गई है उसमें कई हैरान करने वाली बात सामने आई है। जारी शपथ पत्र के अनुसार ED अधिकारियों को हनी ट्रैप में फंसाना की फिराक में प्रेम प्रकाश लगा था। इसके लिए होली के दिन उसने एक लड़की को जेल में बुलाया था। उसने लड़की को ईडी अफसरों को दुष्कर्म के मामले में फंसाने के लिए बुलाया था। इसके साथ ही ईडी की तरफ से यह बात भी कही गई है कि जेल के बड़े अधिकारियों और वर्तमान गृह सचिव के साथ पीपी के अच्छे रिश्ते है। उन्होंने पीपी को सरकारी बॉडी गार्ड दिलाने में मदद की थी। वहीं ईडी द्वारा प्रेम प्रकाश को राज्य के बाहर के जेल में शिफ्ट करने की मांग की गई है ताकि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। 


पीपी के संपर्क में था मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार 
प्रभात खबर में छपी के अनुसार ईडी ने अपने शपथ पत्र में कई बात सामने रखी है। ईडी ने दानिश रिजवान नाम के ग्वाह का जिक्र करते हुए बताया है कि प्रेम प्रकाश और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार संपर्क में थे। प्रेम प्रकाश के निर्देश पर ही पिंटू ने ईडी के ग्वाह विजय हांसदा को 10 लाख रुपए दिए थे। पैसे मिलने के बाद ही हांसदा ने अपना बयान बदल दिया था। इसके साथ विजय ने ईडी के अफसरों पर केस भी कराया था। दानिश रिजवान ने जब इसकी जानकारी देने के लिए ईडी और मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा तो उसे जेल अधिकारियों ने नहीं भेजा। इस कोशिश के बदले उसे कई दिनों तक 'सेल' में रखा गया। उसके बाद दूसरे जेल में शिक्ट कर दिया गया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N