logo

पाकुड़ : दुर्गा पूजा को लेकर बिजली आपूर्ति की तैयारी तेज, अधीक्षण अभियंता ने की समीक्षा बैठक

WhatsApp_Image_2025-09-15_at_3_32_30_PM.jpeg

नंदलाल तुरी
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता साहिबगंज डॉ. नत्थन रजक ने सोमवार को पाकुड़ परिसदन में विद्युत विभाग के अभियंताओं एवं कार्यकारी एजेंसी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पाकुड़ जिले में विद्युत विभाग के राजस्व की वसूली की अद्यतन स्थिति, बिजली आपूर्ति की मौजूदा व्यवस्था एवं दुर्गा पूजा के दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता ने अभियंताओं और कार्यकारी एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि मेंटेनेंस के कार्य में तेजी लाई जाए। शहरी क्षेत्रों में जो मेंटेनेंस कार्य चल रहे हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए ताकि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से दुर्गा पूजा को देखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां भी बिजली के तार या ट्रांसफार्मर को बदलने की आवश्यकता है, वहां आगामी पांच दिनों के अंदर आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएं। इससे आम जनता को पूजा के दौरान बेहतर बिजली सुविधा मिल सके। बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता बेसरा, कार्यपालक अभियंता साहिबगंज पातर सहित सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



 

Tags - Latest pakur News pakur news updates pakur updates bajar tand pakur latest pakur News pakur News in Hindi pakur Updates pakur news in hindi