logo

कदमा में जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का भूमि पूजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन रहे मौजूद 

कदमा में जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का भूमि पूजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन रहे मौजूद 

जमशेदपुर
कदमा स्थित प्रस्तावित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में द्रौपदी मुर्मु, संतोष कुमार गंगवार, हेमन्त सोरेन तथा धर्मेंद्र प्रधान की विशेष उपस्थिति रही।
भूमि पूजन के अवसर पर केंद्र की परिकल्पना और उसके सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। यह केंद्र आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजनों का भी प्रमुख स्थल बनेगा। कार्यक्रम में बिद्युत बरन महतो, सरयू राय तथा पूर्णिमा साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन के दौरान पारंपरिक विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया गया। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को क्षेत्र के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


 

Tags - Santosh Gangwar Presence Hemant Soren Program Dharmendra Pradhan Visit Political Leaders Gathering