logo

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष मिले विद्युत कर्मियों से, सुनी समस्या

VIDY.jpg

रांचीः 
झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ  के अध्यक्ष अजय राय ने आज रांची ट्रांसमिशन वन के अंतर्गत आने वाले हटिया  ग्रिड का दौरा किया वहां कार्यरत विद्युत कर्मियों से उनकी समस्याएं सुनी।  विद्युत कर्मियों ने बताया कि 16 नवंबर से नई एजेंसी गीत राज प्राइवेट लिमिटेड  ने रांची ट्रांसमिशन जोन 1 का टेंडर लिया है। मगर अभी तक किसी कर्मी को नियुक्ति पत्र नहीं दिया है। जिसके कारण काम करने में असुविधा हो रही है। 


2017 से नहीं मिली है एरियर 
इसके साथ ही विद्युत कर्मियों ने 2017 से अब तक एरियर नहीं मिलने की भी बात कही।  झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष  अजय राय ने मौके पर रांची ट्रांसमिशन जोन वन के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता से दूरभाष पर बात की और इन समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द किए जाने की बात रखी । अजय राय  ने कहा कि बिजली एक आवश्यक सेवा है जिसे किसी भी रूप में बाधित नहीं किया जा सकता और इस कार्य को आप सभी कर्मी ईमानदारी पूर्वक कर रहे हैं। जरूरत है संबंधित अधिकारियों को आपके लिए भी ध्यान रखें ।