logo

Ranchi : राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज आ रहे रांची, कांग्रेस विधायकों व सांसदों के साथ करेंगे बैठक

yashwant_sinha2.jpg

रांचीः
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) आज रांची आ रहे हैं। वह कांग्रेस विधायकों व सांसदों के साथ बैठक करेंगे। वह समर्थन का आग्रह करेंगे। बैठक में कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे भी होंगे। झामुमो ने भाजपा प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कह दी है। झारखंड की राजनीति इस वक्त गरमाई हुई है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन (Shibu Soren) ने पत्र जारी कर इसकी घोषणा कर दी है कि झामुमो द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को अपना समर्थन दे रहा है। आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दिल्ली जाकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी। 

 


भाजपा की तरफ झुकाव 
देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिलचस्पी की खूब चर्चा हो रही है। सीएम ने खुद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की दो-दो बार समीक्षा की। पीएम मोदी के देवघर आगमन पर अखबारों में विज्ञापन दिया। पीएम को देवघर एयरपोर्ट पर रिसिव करने गये। अपने भाषण के दौरान कई बार उनका शुक्रिया अदा किया। कहा कि उन्हें केंद्र सरकार का सहयोग मिलता रहा तो झारखंड एक विकसित राज्य बनेगा। अब भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दे रहे हैं। ऐसे में जानकारों का कहना है कि झारखंड में भाजपा के साथ जेएमएम का नये राजनीतिक समीकरण की संभावना के रूप में देखा जाना चाहिए। 

 

अविनाश पांडे भी आ रहें

इधर झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे रांची आ रहे हैं। शुक्रवार शाम छह बजे सेवा विमान से वह पहुंच जाएंगे।  शाम 7 बजे से राजकीय अतिथिशाला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे।