logo

प्रधानमंत्री मोदी बिरसा मुंडा संग्रहालय का करेंगे भ्रमण, 20 मिनट बिताएंगे समय

birsa5.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
भगवान बिरसा मुंडा ने जिस जेल में अंतिम सांस ली थी, प्रधानमंत्री उस स्थल को नमन करने पहुंचेंगे। इसको लेकर बिरसा मुंडा संग्रहालय में व्यापक तैयारियां हो रही है। 14 नवंबर की रात पीएम राजभवन में विश्राम करेंगे। 15 नवंबर की सुबह वह खूंटी के उलिहातू जाएंगे लेकिन उससे पहले बिरसा मुंडा संग्रहालय पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। जानकारी के मुताबिक करीब 20 मिनट तक पुराने जेल कैंपस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय बिताएंगे। वह पुरानी जेल के बैरक नंबर 4 को देखने आएंगे। जहां पर बिरसा मुंडा ने अंतिम सांसें ली थीं। 


संग्रहालय के बाहर आज दिनभर हलचल रही 
15 नवंबर को प्रधानमंत्री के बिरसा मुंडा म्यूजियम में होने वाले आगमन को लेकर सोमवार को यहां प्रशासनिक हलचल बनी रही। बिरसा मुंडा संग्रहालय में सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए जा रहे हैं। संग्रहालय के अंदर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। रांची के नगर प्रशासक अमित कुमार सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी यहां की जा रही प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। 


संग्रहालय के पास 500 से अधिक जवानों की प्रतिनियुक्ति 
नगर प्रशासक अमित कुमार ने कहा कि पीएम के दौरे को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक मुख्य मार्ग की साफ-सफाई और लाइटिंग के प्रबंध किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम के आगमन के समय यहां करीब 500 से अधिक जवानों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसके अलावे जिला प्रशासन के दो दर्जन से अधिक अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N