logo

प्रधानमंत्री के मन की बात कॉफी टेबल बुक हुई जारी, झारखंड के शिक्षक डॉ. सपन कुमार पत्रलेख को मिला स्थान

1775.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के एक 100 एपिसोड पूरे होने पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा "मेरे प्यारे देशवासियों" नामक कॉफी टेबल किताब निकाली गई है। इस बुक में देश के चुनिंदे लोगों का जिक्र किया गया है। उनकी तस्वीर और उनकी उपलब्धियों की गाथा भी प्रकाशित की गई है। असाधारण उल्लेखनीय  कार्य का प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में चर्चा की। जिसमें झारखंड के डॉ. सपन कुमार पत्रलेख भी शामिल हैं। डॉ. सपन के ब्लैकबोर्ड मॉडल का विशिष्ट पुस्तक में विस्तार से चर्चा की गई है एवं पांच तस्वीर भी शामिल की गई है। कॉफी टेबल बुक में देश के कई राज्यों के उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों के साथ डॉ. सपन का भी जिक्र किया गया है।

233 पन्नों का है बुक, डाक से विभाग ने भेज

टेबल बुक कुल 233 पन्नों में प्रकाशित किया गया है। डॉ. सपन कुमार पत्रलेख को डाक के माध्यम से किताब सूचना एवं प्रसारण विभाग द्वारा भेजा गया है। डॉ सपन कुमार पत्रलेख ने कहा कि निश्चित तौर पर "मेरे प्यारे देशवासियों मन की बात कॉफी टेबल बुक में स्थान पाना गौरव की बात है। यह झारखंड के सभी लोगों के लिए सम्मान की बात है। इस किताब में देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले दर्जनों लोगों के उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र है। जिसमें उनके पढ़ाने के अनोखे तरीके  ब्लैकबोर्ड मॉडल का भी जिक्र है। यह किताब इतिहास में दर्ज होने के साथ उन्हें और बेहतर काम करने के लिए प्रेरणा देती है। गांधी जी के स्वराज के सपनों एवं प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में यह किताब अहम भूमिका निभाएगी।

जानें किताब में डॉ. सपन के बारे में क्या है लिखा
इस किताब में डॉ. सपन के ब्लैकबोर्ड मॉडल पर लिखा गया है कि " कोविड-19 महामारी पूरे विश्व के समुदाय के लिए चुनौती थी परीक्षा की इस घड़ी में कई भारतीयों ने अपने समुदाय की मदद के लिए नए-नए तरीके खोजे झारखंड के दुमका जिला के जरमुंडी में शिक्षक डॉ. सपन कुमार पत्रलेख ने नई शिक्षा नीति से प्रेरित होकर ब्लैकबोर्ड मॉडल को अपनाया। तस्वीरों के सहारे उन्होंने अपना शिक्षण कार्य जारी रखा। इस प्रकार यह सुनिश्चित किया कि उनके गांव के बच्चे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सके।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N