द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कांग्रेस ने राज्य में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाअध्यक्षों की नई सूची जारी कर दिया है। जिसके बाद इसपर विवाद गहराता जा रहा है। इसीको लेकर झारखंड प्रदेश कंग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने झारखंड प्रदेश प्रभारी व महासचिव को पत्र लिखा है। इसकी प्रतिलिपि पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को भी दिया है। जिसमें में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा समाज के सभी वर्गों को जोड़ कर चलने की रही है। व्यावहारिक राजनीति का तकाजा है कि संगठन को विस्तार करने के लिए सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा जाना जरूरी होता है। इस लिए पार्टी की व्यापक हित में और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए जिलाअध्यक्षों के प्रकाशित सूची पर पुनर्विचार किया जाए। इसके साथ ही अकलियत और दलित समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
