logo

10 सितंबर से फिर शुरू होगी उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ ,14 हजार अभियार्थी लेंगे हिस्सा 

उत्पाद.jpg

द फॉलोअप डेस्क


झारखंड में 14 अभियार्थियों  की मौत के बाद  कल 10 सितंबर से फिर दौड़ शुरू होने जा रही है। आपको बता दें  कि पलामू के चियांकी एयरपोर्ट स्थित केंद्र पर अब बाकी की बची हुई शारीरिक दक्षता की परीक्षा नहीं होगी। इस केंद्र में जो बाकी बची हुई परीक्षा 9 सितंबर को होनी थी, वह अब बाकी के छह चयन पर्षद के केंद्रों पर ली जाएगी। यह परीक्षा 19-20 सितंबर को ली जाएगी। क्योंकि 14 से लेकर 20 सितंबर तक अवकाश है।

 
14 हजार अभियार्थियों की बची है दौड़ 


बता दें, बीते 22 अगस्त को उत्पाद सिपाही की दौड़ शुरू हुई थी। 2 सितंबर को बहाली होनी थी। लेकिन 14 अभियार्थियों की मौत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बहाली पर रोक लगा दी थी।  अब तक इस दौड़ मे 5 लाख 13000 अभियार्थियों ने आवेदन दिया था। जिसमें कुल 4 लाख अभियार्थियों की दौड़ की प्रक्रिया समाप्त हो गई थी। इसके बाद 1 लाख 87 हजार 704 लोगों ने दौड़ मे हिस्सा लिया था जिसमे 1 लाख 17 हजार 31 अभियार्थी सफल हुए थे। अभी 14 हजार अभियार्थियों की दौड़ बाकी है। 


जांच के दिए गए निर्देश 


पिछली बार हुई दौड़ में 14 अभियार्थियों के मौत का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सब इंतजार कर रहे है। लेकिन ऐसा माना जाता है की अचानक हृदय की गति रुक जाना भी मौत का कारण हो सकता है। ऐसा लंबे समय से बीमार चल रहे लोग या फिर फेफड़ों में किसी तरह के संक्रमण के कारण होती है। इस बार सभी अभियार्थियों को निर्देश दिए गए हैं की वे लोग डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही दौड़ मे हिस्सा लेंगे। अगर किसी को भी ऐसा लगता है की उनके हृदय की गति बढ़ी हुई है, तो वे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेंगे उसके बाद ही दौड़ में हिस्सा लेंगे। हर एक परीक्षा केंद्र पर ऑक्सीमीटर और बीपी की मशीन मौजूद रहेगी।

Tags - उत्पाद सिपाही दौड़ झारखंड न्यूज झारखंड झारखंड हेमंत सोरेन बहाली दौड़ रांची