द फॉलोअप डेस्क:
लातेहार के मनिका थानाक्षेत्र में PFI उग्रवादियों ने उत्पाद मचाया है। यहां सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को उनलोगों आग लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राणा प्रभारी राणा भानु सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं उग्रवादी जेसीबी को आग के हवाले करके वहां से फरार हो गए। उग्रवादियों ने लेवी के लिए घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर पर्चा छोड़कर उनलोगों ने जिम्मेदारी ली है। इसके साथ धमकी दी है कि बिना संगठन के आदेश से काम करने वालों का बुरा अंजाम होगा।
