logo

CGL अभ्यर्थियों को प्रोजेक्ट भवन के सामने से हटाया, कुटे मैदान में आंदोलन की मिली इजाजत

द््प.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जेएसएससी CGL परीक्षा रद्द होने पर प्रोजेक्ट भवन के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे चयनित अभ्यर्थियों को गुरुवार दोपहर सचिवालय सुरक्षा टीम ने वहां से हटा दिया। सुरक्षा अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को बताया कि प्रोजेक्ट भवन के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से धारा 144 लागू है, इसलिए बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने धरना स्थल पर लगाए गए टेंट और अन्य सामान को हटवा दिया। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से कहा कि प्रशासन की ओर से प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित किया गया है और वे चाहें तो विधानसभा के समीप कुटे मैदान में जाकर अपना आंदोलन जारी रख सकते हैं। सुरक्षा टीम की कार्रवाई के बाद अभ्यर्थियों को धरना स्थल से हटना पड़ा।

Tags - CGL Exam CGL Selected Candidates JSSC CGL Ranchi Project Bhawan Jharkhand Secretariat CGL Exam Cancellation Student Protest Jharkhand News Ranchi News