logo

जन-सुनवाई कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से पहुंचे फरियादी, मंत्री बादल ने त्वरित समस्याओं पर लिया संज्ञान

badalp.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 
रांची के कांग्रेस भवन में आज जन-सुनवाई कार्यक्रम किया गया। आज की सुनवाई में सुबह के 11 बजे से 02 बजे तक चली। जिसमें राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने राज्य के विभिन्न जिलों से आये फरियादियों की समस्याओं को सुना। साथ ही समस्या के निराकरण के लिए पदाधिकारियों को फोन कर निर्देश दिया कि जल्द मामले को सुलझाया जाए। साथ ही फरियादियों के आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए विशेष टिप्पणी के साथ त्वरित लिखित रूप से भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देने का कार्य भी किया। 

ये सभी फरियादी पहुंचे थे 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि जन-सुनवाई कार्यक्रम में रांची, गुमला, गिरिडीह बोकारो, लातेहार, रामगढ़ जिला के विभिन्न प्रखंडों से लोग जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जनसमस्या में मुख्य रूप से डीलर लाईसेंस, मेडिकल भुगतान, पशु शेड, तालाब निर्माण, पशु टिकाकरण, मत्स्य विभाग, स्ट्रीट लाईट, एटीक एग्रो क्लिीनिक सेंटर सहित अन्य समास्याओं के निष्पादन के लिए फरियादियों ने मंत्री जी को आवेदन सौंपा गया। 

 


ये सभी रहे उपस्थित 
जन-सुनवाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, नेली नाथन, जगदीश साहु, नरेन्द्र लाल गोपी, गुलजार अहमद, अजय सिंह, राजीव प्रकाश चौधरी उपस्थित थे।