logo

पाकुड़ में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत 21 पंचायतों और 2 नगर परिषद वार्डों में जनसेवा शिविर आयोजित

ohtdgbbdince.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के अंतर्गत आज पाकुड़ जिला के 21 पंचायतों और 2 नगर परिषद वार्डों में जनसेवा शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों ने ग्रामीणों के लिए एक स्थान पर कई सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई, जहां विभिन्न विभागों द्वारा आवेदन प्राप्त किए गए और कई सेवाओं का तत्काल निपटारा भी किया गया।

आज आयोजित शिविरों का आयोजन निम्नलिखित स्थानों पर किया गया: चांदपुर, चांचकी, गंधाईपुर, पृथ्वीनगर, जयकिष्टोपुर और रहसपुर (पाकुड़ सदर), केंदुआ और मंझलाडीह (हिरणपुर), सोनाधनी, बड़ाघघरी और जोरडीहा (लिट्टीपाड़ा), आलूबेड़ा और सिंगारसी (अमड़ापाड़ा), बलियाडंगाल, छक्कूधारा, पथरिया, चंडालमारा और देवीनगर (महेशपुर), बीचपहाड़ी, गणपुरा और खक्सा (पाकुड़िया) तथा नगर परिषद वार्ड 11 और 12।
उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने पाकुड़ प्रखंड के रहसपुर पंचायत में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल, सेवा वितरण व्यवस्था, प्राप्त आवेदनों की संख्या और लाभुकों की समस्याओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का मूल उद्देश्य सरकारी सेवाओं को जनता की पहुँच में लाना और उन्हें समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराना है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे ये शिविर प्रशासन और जनता के बीच मजबूत सेतु का काम कर रहे हैं, जिससे नागरिकों को विभिन्न विभागीय कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और सेवाएँ सीधे उनके द्वार तक पहुँच रही हैं।
शिविरों में आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम 2011 से संबंधित सेवाएँ, नया राशन कार्ड, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए गए। ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ 21 से 28 नवंबर तक चलाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में जिलेवासियों की भागीदारी देखने को मिल रही है।

 

Tags - latest Pakur News Pakur News UpdatesPakur News in hindi latest Pakur News Pakur updates in hindi latest Pakur news Pakur Updates in hindi Pakur News updates in hindi Pakur News updates latest Pakur news