logo

निशा भगत पर सीएम के कदम का स्वागत, अब JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं की भी CBI जांच हो- रघुवर दास

निशा भगत पर सीएम के कदम का स्वागत, अब JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं की भी CBI जांच हो- रघुवर दास

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Jharkhand News: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Dasw) ने निशा भगत सुसाइड केस (Nisha Bhagat Suicide Case) की सीबीआई जांच (CBI Investigation) की अनुशंसा का स्वागत किया है। रघुवर दास ने कहा कि अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को झारखंडी नौजवानों के भविष्य की चिंता करते हुए अविलंब JSSC-CGL और JPSC की भर्ती परीक्षाओं की भी सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि निशा भगत सुसाइड प्रकरण में सीएम हेमंत सोरेन देर से सही, लेकिन जगे हैं। उन्होंने केंद्र से मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। उनका यह कदम स्वागत योग्य है। इससे निशा भगत के लिए न्याय की उम्मीद जगी है। 

 

झारखंडी नौजवानों की चिंता है तो...
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि, हमारी यह भी चिंता है कि झारखंड में आदिवासी-मूलवासी परिवारों के बच्चे CGL और JPSC की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन हमने विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में देखा कि पेपर लीक हो जाता है। नौकरियां बेच दी जाती है। भर्ती परीक्षाओं में धांधली करके नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। पिछले दिनों झारखंड के छात्रों ने CGL और JPSC की भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन किया था। सवाल है कि आखिर JSSC-CGL और JPSC की भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच क्यों नहीं हो रही है। रघुवर दास ने कहा कि यदि हेमंत सरकार को झारखंडी नौजवानों के भविष्य की चिंता है तो अविलंब भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए। 

फेसबुक लाइव पर निशा भगत का सुसाइड
गौरतलब है कि युवा सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने 6 नवंबर को फेसबुक लाइव पर राजनीतिक विरोधियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, जमीन माफियाओं पर धमकाने और पुलिस-प्रशासन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड कर लिया था। 7 नवंबर को निशा भगत के पिता हंदू भगत ने पिठोरिया थाने में लिखित आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा को नामजद आरोपी बनाया। 

Tags - Jharkhand NewsRaghubar DasNisha Bhagat Suicide CaseCBI InquiryJPSC