logo

पूर्व सीएम रघुवर दास को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, ओडिशा के नए राज्यपाल बने

ीोुपह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा को राज्यपाल बनाया गया है। वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार (18 अक्टबूर) को बयान जारी कर ये जानकारी दी। बयान में आगे कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है। दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे। रघुवर दास को गर्वनर बनाए जाने पर बीजेपी नेताओं ने उनको बधाई दी है। 

झारखंड के सीएम भी रह चुके

रघुवर दास फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वो 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। झारखंड के गठन के बाद दास अपना कार्यकाल पूरा करने वाला पहले सीएम थे। दास साल 1995 में जमशेदपुर पूर्व सीट से पहले बार विधायक बने थे। वो झारखंड के डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। झारखंड के छठे सीएम बनने से पहले वे राज्‍य में कई बड़ी जिम्‍मेदारियां निभा चुके हैं और भाजपा में उच्‍च पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं। इस बीच अब उन्‍हें ओडिशा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। 

सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज
जैसे-जैसे लोकसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे झारखंड में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि बाबूलाल मरांडी को फ्रंटफुट पर लाया जा सके। रघुवर दास पिछली बार विधायक का चुनाव हार गए थे, जिसका कारण पार्टी से ही बगावत करने वाले सरयू राय थे। उन्‍होंने रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्वी से हराते हुए जीत दर्ज की थी। बाबूलाल मरांडी को भाजपा पहले ही झारखंड का प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त कर चुकी है। इसके पहले दीपक प्रकाश के पास यह जिम्‍मेदारी थी।