logo

जनता पर बोझ बन चुकी है झारखंड सरकार, अब इसे जाना चाहिए : रघुवर दास

जनता पर बोझ बन चुकी है झारखंड सरकार, अब इसे जाना चाहिए : रघुवर दास

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार देर रात झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से गढ़वा पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अब जनता पर बोझ बन चुकी है और इस सरकार को सत्ता से जाना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मौजूदा सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरा।


जितना गाली देगी उतना कमल खिलेगा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस जितना मोदी जी को गाली देगी, उतना ही कमल खिलेगा। वहीं, झारखंड में एसआईआर और एमएमडीआर बिल को लेकर दो दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र बुलाए जाने पर भी उन्होंने सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के लिए बोझ बन गई है और अब उसे सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।

Tags - Raghubar Das Jharkhand BJP Garhwa News Jharkhand Government SIR