logo

झारखंड  : दिल्ली में ED के समक्ष राहुल गाँधी की पेशी, कांग्रेस कार्यालय में विरोध प्रदर्शन 

Congress_protest.jpeg

रांची :
कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंच गए हैं। धन शोधन के मामले में राहुल गांधी को आज ED के समक्ष पेश होना था। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी  देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश की राजधानी रांची में धारा 144 लागू होने के कारण प्रदेश कांग्रेस कमिटी अपने निर्णय के अनुसार कांग्रेस कार्यालय में ही धरना देकर अपना विरोध दर्ज़ कर रही है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा शहर के हालत को देख कर लिया फैसला 
शुक्रवार को रांची में हुए हिंसा के बाद कई इलाको में धारा 144 लागू है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि शहर का वातावरण और लागू  निषेधाज्ञा को ध्यान में रखकर कार्यालय में धरना प्रदर्शन का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है।  इसलिए राजनीतिक एजेंडे  के तहत ED द्वारा कार्रवाई की जा रही है। 

पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय बोले-ED और CBI केंद्र की कठपुतली 
पूर्व मंत्री और सांसद रहे कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि ED और सीबीआई की स्वतंत्रता ही उसकी  साख थी।  जो खत्म हो गई है, आज ED और CBI जैसी एजेन्सिया कठपुतली बनकर रह गई हैं। 

प्रदेश मंत्री बन्ना गुप्ता बोले-कार्रवाई न्यायसंगत नहीं  
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राहुल गाँधी पर हो रही कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि  यह कार्रवाई न्यायसंगत नहीं हैं। लेकिन ,हम न डरेंगे न झुकेंगे हम देश बचाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे।