द फॉलोअप डेस्क:
राजधानी रांची में कई जगहों में छापेमारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में धड़ल्ले से नकली और मिलावटी कॉस्मेटिक सामान (Counterfeit and adulterated cosmetic goods) बनाए जा रहे हैं। मोहल्लों में नकली कॉस्मेटिक बन रहे हैं। इसकी जानकारी राज्य ओद्यिक नियंत्रण निदेशालय (State Industrial Control Directorate) को मिली। सूचना के आधार पर निदेशालय की ओर से 15 ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में 5 टीम का गठन किया गया। टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कई समान जब्त किए हैं।

कई समान जब्त किए गए
मिली जानकारी के अनुसार टीम ने लोअर चुटिया, बीआईटी मेसरा, हरमू में रेड डाली थी। इस दौरान प्रगति उद्योग के संचालक अशोक कुमार भी मौजूद थे। जहां से उनके हाथ नकली फिनायल,हैंड वॉश,परफ्यूम,रंगोली हीना,सिंदूर,हेयर कंडीशनर,उबटन,मुल्तानी मिट्टी और हेयर कलर पाउडर जब्त किया है। इसके साथ ही रॉ-मैटेरियल,पंचिंग मशीन, वजन करने की मशीन, जांच में फिनायल की खाली बोतल और अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही
ड्रग इंस्पेक्टर रितु सहाय ने बताया कि नकली सामान बनाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जगह-जगह छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में मिलावटी सामान जब्त किए गए हैं। बिना मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के कॉस्मेटिक सामान बनाए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि हाइड्रोक्लोरिक एसिड भी बरामद किया गया है। हमारी जांच जारी है इस पर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।