logo

पाकुड़ में रेलवे क्वार्टर बना चोरों का निशाना, सहायक अभियंता के घर से उड़ाए नकदी और गहने

mjumi_tm,ifuyt.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ में कड़ाके की ठंड का फायदा उठाकर चोरों ने रेलवे क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पाकुड़ रेलवे के सहायक अभियंता राणा प्रताप यादव के रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, सहायक अभियंता राणा प्रताप यादव रात के समय घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़ा और अलमारी को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे 25 हजार रुपये नकद, 12 ग्राम सोने की चेन, 5 ग्राम सोने की अंगूठी और एक जोड़ा चांदी की पायल चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद राणा प्रताप यादव ने पाकुड़ नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर थाना पुलिस द्वारा फिंगरप्रिंट के माध्यम से जांच की जा रही है, ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके। साथ ही इलाके में जांच और छापेमारी अभियान भी जारी है।

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News jharkhand News Updates latest updates latest Updates Jharkhand Pakur News updates Pakur news in hindi Pakur News Updates Pakur news in Hindi latest Pakur News Jharkhand News in hindi Pakur news Updates