logo

गुमला में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर का उद्घाटन, नेताओं ने रेलवे लाइन से जुड़ने का दिया आश्वासन

gumla_news_updates.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला मुख्यालय स्थित कोऑपरेटिव बैंक परिसर में आज भाजपा के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव और पूर्व विधायक कमलेश के उपस्थिति में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद थे।
गुमला जिला में इसी स्थान पर जब केंद्र में नीतीश कुमार रेल मंत्री थे, उस समय रेलवे रिजर्वेशन काउंटर खोला गया था, लेकिन किसी कारणवश यह काउंटर कुछ समय बाद बंद कर दिया गया था, जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। अब एक बार फिर से रेलवे रिजर्वेशन काउंटर को खोला गया है, जिससे लोगों के चेहरों पर थोड़ी राहत और खुशी दिख रही है।
हालांकि, गुमला जिला के लोग आज भी इस बात से परेशान हैं कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी गुमला को रेलवे लाइन से सही तरीके से नहीं जोड़ा गया है। इस मुद्दे को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि गुमला को रेलवे लाइन से नहीं जोड़ना एक बड़ा मुद्दा है।
रेलवे रिजर्वेशन काउंटर के उद्घाटन के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उनके समय में इस दिशा में पूरी कोशिश की गई थी। पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि वे पूरी उम्मीद जताते हैं कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री की ओर से इस क्षेत्र में रेलवे लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने ईमानदारी से गुमला को रेलवे लाइन से जोड़ने का प्रयास किया था। उन्होंने यह भी बताया कि गुमला को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इस दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

Tags - Latest Gumla News Gumla News updates latest Gumla News Gumla Updates in hindi Gumla updates latest Gumla news latest Gumla railway Counter Opening Gumla railway line News Railway line News Gumla Gumla news updates Gumla News