logo

Jharkhand Weather Update : रांची में बारिश और पलामू में लू का अलर्ट, जानें आपके जिले में मौसम का हाल

लू_बारिश.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची और आसपास के इलाके में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी और आसपास के क्षेत्र में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा और गरज तथा वज्रपात के साथ हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के पलामू क्षेत्र में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


कहीं बारिश कहीं लू की स्थिति
 रांची मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जून तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा चलेगी। इसकी रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे होने की संभावना है। इस दौरान हल्के और मध्यम बारिश के भी आसार हैं। वहीं वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पलामू और गढ़वा जिले के आसपास के क्षेत्र में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। वहीं राज्य के विभिन्न भागों में हल्की बारिश की संभावना है। 


पिछले 24 घंटे में मौसम का क्या था हाल 
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के आसपास में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश रामगढ़ में 6.1 मिमी दर्ज की गई। वहीं, बोकारो और रांची के नामकुम में भी हल्की बारिश हुई। इस दौरान बोकारो, खूंटी आदि जगह में तेज हवा चलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के उत्तरी भाग से लेकर पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र तक एक कमजोर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है।

Tags - JharkhandJharkhand newsJharkhand weather newsJharkhand weather forcast news