logo

Jharkhand Weather Upadate : झारखंड में बारिश बढ़ाएगी ठिठुरन, रांची सहित इन जिलों में छाए बादल

thand4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। राज्य में अगले चार-पांच दिनों तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की इसकी वजह साइक्लोनिक सर्कुलेशन बताया है। बारिश हुई तो राज्य का तापमान और गिरेगा जिस कारण कनकनी बढ़ेगी। अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है।


मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर रांची में तो नहीं लेकिन देवघर, दुमका, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा सहित कई इलाकों में आसमान में बादल नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग ने बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों के न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।


गिरिडीह रही झारखंड की सबसे ठंडी जगह
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं बारिश नहीं हुई। कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गिरिडीह में दर्ज किया गया। गिरिडीह का न्यूनतम तापमान 7।9 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि चाईबासा का अधिकतम तापमान 27।4 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची, जमशेदपुर और चाईबासा के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य से अधिक रहे। वहीं, डालटेनगंज और बोकारो के अधिकतम तापमान सामान्य से कम हैं।