logo

weather : रांची में गरज रहे बादल, ओला संग झमाझम बारिश- जानिये झारखंड में मौसम का हाल

barish.jpg

रांची:

दोपहर जहां धूप खिली हुई थी, शाम होते-हाेते बादल घिर आए। अब कुछ देर पहले बादलों ने गरजना शुरू कर दिया। झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं कई जगह ओले भी बरस रहे हैं। इस खबर में जानिये राज्य के दूसरे जिलों में मौसम का हाल।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ जिलों में गर्जन के साथ जोरदार बारिश होने कि सम्भावना है। इसमें
राजधानी सहित चतरा, हजारीबाग, पलामू, गिरिडीह, कोडरमा, गुमला, लोहरदगा और गढ़वा, जिले में इसका असर दिखेगा।

विभाग ने सभी को सतर्क करते हुए कहा है कि सुरक्षित स्थानों में रहें। पेड़ों और बिजली के खम्भों के नीचे न रहने की सलाह। वहीं अगले 2-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की सम्भावना नहीं जताया है। पर 24-26 तक मेघ गर्जन के साथ बारिश आने के आसार हैं।