logo

स्थानीय नेताओं के विरोध के बाद राज पालिवार का कांग्रेस में शामिल होना टला

paali2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
भाजपा नेता राज पालिवार आज कांग्रेस में नहीं शामिल हो रहे हैं। दरअसल उनको कांग्रेस से गोड्डा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाए जाने की बात को लेकर स्थानीय नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। पहले से संभावित गोड्डा सीट के प्रत्याशी की तरफ से भी भारी विरोध किया जा रहा है। इसलिए पार्टी इस वक्त उनको समझाने बुझाने में जुटी है। राज पालिवार को आज दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करना था लेकिन विरोध के बाद यह कार्यक्रम 2 से 3 दिन के लिए टल गया है।