logo

Ranchi : ईडी कोर्ट में नहीं हो पाई राजीव कुमार की पेशी, जानिए कारण

rajiv_kumar9.jpg

रांची: 

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की ईडी कोर्ट में पेशी नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार कागजी कार्रवाई पूरी नहीं इस कारण कोलकाता जेल प्रशासन ने राजीव कुमार को रांची नहीं आने दिया। आज राजीव कुमार की ईडी कोर्ट में पेशी नहीं हो पाई है। आज उन्हें कोर्ट में पेश होना था लेकिन नहीं हो पाए। ईडी ने बंगाल पुलिस को आदेश दिया था कि राजीव कुमार को पेश करें, लेकिन कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई इस कारण अब यह पेशी किसी दूसरे दिन होगी। आज अगर पेशी हो जाती तो आज ही ईडी को रिमांड मिल जाती। 


शुक्रवार को हो सकती है पेशी 
अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राजीव कुमार को शुक्रवार या फिर शनिवार को रांची के ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि 31 जुलाई को कोलकाता में राजीव कुमार बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कारोबारी अमित अग्रवाल ने पीआईएल मैनेज करने के बदले पैसे लेने का आरोप राजीव पर लगाया था। राजीव कुमार के पास से कोलकाता पुलिस ने 50 लाख रुपये बरामद किया था।