logo

Ranchi : पर्दे के पीछे एक और गठबंधन काम कर रहा है, झामुमो ने जो किया वह गलतः दीपिका पांडे 

DDDD.jpg

रांचीः
जेएमएम की तरफ से प्रत्याशी के तौर पर जैसे ही महुआ माजी का नाम घोषित हुआ वैसे ही कांग्रेसियों में नाराजगी देखने को मिलना शुरू हो गया।  सोमवार को नाम की घोषणा के बाद ही कांग्रेसी नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी थी। इधर महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन के अलावा पर्दे के पीछे से एक और गठबंधन काम कर रहा है.। भय और भ्रष्टाचार से भी गठबंधन काम कर रहा है. क्यूंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करने के बाद भी झामुमो ने ऐसा किया। ये गलत हुआ है। दीपिका पांडे ने कहा कि भ्रष्ट पदाधिकारियों का सरकार पर हावी होना भी एक वजह है।  सरकार अपने मेनेफेस्टो पर काम नहीं कर रही है। ढाई साल से लगातार गठबंधन सरकार की अनदेखी की जा रही है। 


झामुमों से थी काफी उम्मीदें 
आज ही झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे रांची पहुंचे हैं वह अपने 3 दिनों के झारखंड दौरे में है इस बीच आज समन्वय समिति और विधायक दल की बैठक भी हो रही है। रांची पहुंचते ही कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि झामुमो से कांग्रेस को काफी उम्मीदें थी लेकिन उन उम्मीदों पर झामुमो खड़ा नहीं उतरा जिससे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।