द फॉलोअप डेस्क
निर्वाचन आयोग ने देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाने के बाद अब जैप-1 के समादेष्टा राकेश रंजन को देवघर का नया एसपी बना दिया है। इसके साथ ही खाली पड़े पदों पर भी निर्वाचन आयोग ने आइपीएस अधिकारियों की तैनाती कर दी है।

दुमका रेंज आइजी और पलामू डीआइजी पद को भरा गया।
बता दें खाली पड़े दुमका रेंज के आइजी और पलामू डीआइजी को भरने के लिए पैनल मांगा था. इसके बाद राज्य सरकार ने करीब एक दर्जन आइपीएस का पैनल निवार्चन आयोग को भेजा था। जिसमें से आयोग ने चार लोगों के नाम को फाइनल किया। जिसके बाद अनूप विजय लक्ष्मी को दुमका जोन का आइजी और वाईएस रमेश को पलामू रेंज का डीआइजी बनाया गया। वहीं काफी लंबे समय से खाली पड़े रांची ग्रामीण एसपी पद पर सुमित कुमार अग्रवाल को पदस्थापित किया गया है।