logo

रमा खलखो बनीं झारखंड महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस में उत्साह

rama_khalkho.jpg

रांची
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष के रूप में रमा खलखो की नियुक्ति से प्रदेश कांग्रेस में उत्साह का माहौल है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय नेतृत्व — अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के प्रति आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने एक सशक्त, जुझारू और जमीन से जुड़ी नेत्री को यह जिम्मेदारी सौंपी।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रमा खलखो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस और मजबूती से कार्य करेगी तथा महिलाओं की आवाज़ बुलंद कर संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देगी। उन्होंने कहा, “रमा खलखो का नेतृत्व महिलाओं के संघर्ष, स्वाभिमान और अधिकारों की मज़बूत आवाज बनेगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस अब सड़क से सदन तक प्रखरता से संघर्ष करेगी।”
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रमा खलखो को बधाई दी और पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। बधाई देने वालों में रविंद्र सिंह, राकेश सिन्हा, सतीश पौल, मुजनी अमूल, नीरज खलखो, सोनल शांति, डॉ. राकेश, किरण महतो, कुमार राजा, गजेंद्र सिंह, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, विनय सिन्हा, दीपू कमल ठाकुर सहित अन्य नेता शामिल हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News