चाईबासा
चाईबासा स्थित MP-MLA विशेष न्यायालय ने पांच साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षात्कार मंत्री रामदास सोरेन और जमशेदपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और झारखंड के शिक्षा मंत्री सह पूर्व को बरी कर दिया है। कोर्ट ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में यह फैसला सुनाया। यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सोनारी थाना में दर्ज कांड संख्या 52/2019 से जुड़ा था। उस समय रामदास सोरेन झामुमो के जिलाध्यक्ष थे और दिनेश कुमार भाजपा के जिला अध्यक्ष थे। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी खंभे और सरकारी भवनों पर पार्टी का झंडा और बैनर लगाने को लेकर मामला दर्ज किया गया था।
मामले की सुनवाई चाईबासा स्थित विशेष अदालत में चल रही थी, जहां 7 जून 2024 को आरोपों की व्याख्या की गई थी और आज दोनों को बरी कर दिया गया। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा, सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। कोर्ट के इस फैसले के बाद दोनों नेताओं को बड़ी राहत मिली है। अधिवक्ता अंकुर चौधरी न्यायालय में बचाव पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे थे।