logo

सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को हटाने की मांग को लेकर आज रांची बंद 

RANCHI_BAND.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची में सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को हटाने की मांग को लेकर आज रांची बंद बुलाया गया है। इस बंद का नेतृत्व सिरमटोली बचाओ मोर्चा कर रहा है। मोर्चा ने यह साफ कर दिया है कि परीक्षा देने वाले छात्र, एंबुलेंस और दवा दुकानों को बंद से छूट दी जाएगी।  मोर्चा के प्रतिनिधियों ने रांची के नागरिकों से शांतिपूर्ण बंद में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बंद सिरमटोली सरना स्थल और पारंपरिक सरहुल शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए बुलाया गया है। शनिवार सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर चक्का जाम किया जाएगा।

बंद को सफल बनाने के लिए सिरमटोली बचाओ मोर्चा ने रांची के व्यवसायिक संगठनों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने झारखंड चेंबर, अंजुमन इस्लामिया, रोस्पा टावर दुकानदार संघ, ऑटो रिक्शा चालक संघ, बस चालक संघ और मेन रोड दुकानदार सहयोग समिति को पत्र लिखकर समर्थन मांगा है। 


 

Tags - Jharkhand News Ranchi News Ranchi Latest News Sirmatoli Flyover Ranchi Bandh Sirmatoli Bachao Morcha