logo

रांची : पिकअप वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

road_accident.jpeg

रांची 

रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बुढ़मू के नाउज के पास घटी है। पिकअप वाहन की टक्कर से घटना स्थल पर ही साइकिल सवार की मौत हो गयी। मृतक कुलवे गांव का निवासी बताया जाता है। उसकी पहचान अब तक नहीं हो पायी है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप वाहन तेज गति से आ रहा था। अचानक वाहन पर से चालक का नियंत्रण खत्म हो गया और विपरीत दिशा से आ रहा साइकिल उसकी चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। 

खबर अपडेट की जा रही है...