logo

रांची : इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय आज करेंगी नामांकन

बोेप3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद मोरहाबादी में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रांची लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को यशस्विनी संबोधित करेंगी।


संजय सेठ ने नामांकन दाखिल कर लिया
गौरतलब है कि रांची सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के खिलाफ बीजेपी के संजय सेठ होंगे। संजय सेठ ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 3 और 4 मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 3 मई की शाम रांची में उन्होंने रोड शो भी किया है। 

Tags - Ranchi Lok Sabha constituency Congress candidate Yashaswini Sahay India Alliance Congress candidate Union Minister Subodh Kant Sahay Yashaswini Sahay candidate