logo

पकड़ा गया कुख्यात बीड़ी, मल्लिक और शुभम, खुलेआम वारदातों को देता था अंजाम

bidi.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
कुख्यात रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी आखिरकार रांची पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वह रांची पुलिस के वांटेड 120 की लिस्ट में शामिल था। पिछले एक साल से रांची पुलिस को उसकी तलाश थी। रोहित मुंडा के साथ ही कुख्यात मल्लिक और शुभम विश्वकर्मा भी पुलिस के हाथ लगे हैं। तीनों को पकड़ने के लिए रांची पुलिस और एटीएस की टीम ने जो जाल बिछाया था उसमें वह कामयाब हो गये। बोकारो से बीड़ी और मल्लिक को पकड़ा गया वहीं, रांची से शुभम विश्वकर्मा को। बता दें कि एदलहातु में बेखौफ होकर तीन हत्या और कई गोलीबारी की वारदात को इन तीनों ने मिलकर अंजाम दिया है। सबसे पहले रविवार को हरमू मुक्तिधाम से शुभम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही बीड़ी और मल्लिक को पकड़ा गया। उसने एटीएस को यह जानकारी दी कि दोनों बोकारो छिप कर बैठे हैं। इसके बाद आनन फानन में एटीएस और रांची पुलिस की टीम रविवार की देर रात बोकारो पहुंच गई। जहां सेक्टर आठ के एक घर से बोकारो पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। 


कालू लामा की हत्या के बाद खुलेआम हत्या कर रहा था बीड़ी
बता दें कि रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी झारखंड पुलिस में कार्यरत एक हवलदार का बेटा है। वह कालू लामा गिरोह का मुख्य शूटर था। कालू लामा की हत्या लव कुश गैंग के लोगों ने की थी। कालू की हत्या के बाद से बीड़ी बदले की आग से भर गया है। लामा का बदला लेने के लिए बीड़ी ने रांची में सड़कों पर खुलेआम गोलियां चलाकर हत्याएं की। बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु में जमीन कारोबारी धवन राम, बिट्टू खान की हत्या बीड़ी ने ही की थी। वहीं कई लोगों पर जानलेवा हमला भी करवाया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N